Breaking News in Primes

मतदाताओं को प्रभात फेरी निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित

0 276

मतदाताओं को प्रभात फेरी निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन, 02 मई 2024

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र 18-विदिशा में शामिल जिले के विधानसभा क्षेत्र सांची, सिलवानी और भोजपुर में 07 मई को अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकार अरविंद दुबे के निर्देशानुसार निर्वाचन क्षेत्रों में रैली, रंगोली, दीवार लेखन, मानव श्रृंखला सहित अनेक मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं। इसी क्रम में गुरूवार को रायसेन, सांची, बाड़ी, बेगमगंज, औबेदुल्लागंज तथा मण्डीदीप के नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर मतदाताओं को आगामी 07 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें पीले चावल देकर मतदान हेतु आमंत्रित भी किया जा रहा है। सिलवानी विधानसभा के ग्राम सोनपुरा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई तथा ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!