Breaking News in Primes

श्रीअन्न (मोटा अनाज) हमारी सभ्यता और भोजन का अभिन्न

0 143

श्रीअन्न (मोटा अनाज) हमारी सभ्यता और भोजन का अभिन्न

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

अंग- राज्यमंत्री पटेल

*मध्य प्रदेश जिला रायसेन*

कृषि में उन्नत और नवीन तकनीकी का उपयोग लाभदायक

जिले में श्रीअन्न को बढ़ावा देने में अच्छा कार्य होने पर राज्यमंत्री ने की सराहना

स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल तथा विधायक डॉ चौधरी ने जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

 

रायसेन, 05 फरवरी 2024

जिले के कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व उन्होंने फीता काटकर कृषि विज्ञान प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया और स्टॉलों का भ्रमण किया। इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, जिला पंचायत की कृषि समिति के सभापति दिग्विजय सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 

राज्यमंत्री पटेल ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता के जो अंग खोते जा रहे थे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की कमान संभालने के बाद उन्हें पुर्नस्थापित करने का काम किया है। श्रीअन्न (मिलेट) हमारी सभ्यता का, हमारे भोजन का अभिन्न अंग था। धीरे-धीरे इसकी मात्रा हमारे भोजन में कम होने लगी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीअन्न (मिलेट) को बढ़ावा देने की अभिनव पहल की और सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। रायसेन जिले में अन्न को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग बधाई के पात्र हैं। जिले के अनेक किसानों ने उन्नत और जैविक खेती में अपनी अलग पहचान बनाई है।

 

कृषि के क्षेत्र में तकनीकी का हो रहा बेहतर उपयोग

 

राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मंशानुरूप श्रीअन्न (मिलेट) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्हें उन्नत बीज के साथ ही उन्नत कृषि तकनीकी संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। नागरिकों को भी अपने आहार में मोटे अनाज को शामिल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि के क्षेत्र में तकनीकी का बेहतर उपयोग करने की दिशा में काम किया है। मिट्टी स्वास्थ्य परीक्षण नैनो यूरिया और नैनो डीएपी ड्रोन के माध्यम से खाद का छिड़काव आदि महत्वपूर्ण तकनीक हैं। किसानों को इनका उपयोग करना चाहिए। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है और उत्पादन भी बढ़ता है।

 

उन्नत और नवीन कृषि तकनीक सीखने आगे आएं किसान

 

राज्यमंत्री पटेल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि नई और उन्नत तकनीक सीखने के लिए किसान भाईयों को आगे आना चाहिए। यह कृषि विज्ञान केन्द्र और मेले किसानों के लिए ही आयोजित होते हैं। यहां मेला स्थल पर उन्नत कृषि तकनीकी पर आधारित अनेक स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल पर जाकर किसान भाई जानकारी प्राप्त करें और खेती में उपयोग करें। साथ ही अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने टमाटर का उल्लेख करते हुए कहा कि कई बार उपज के अधिक मात्रा में उत्पादन होने से किसानों को उनकी उपज के उचित दाम नहीं मिल पाते। इस समस्या को दूर करने का जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने उप संचालक कृषि एनपी सुमन से कहा कि यह अपनी जिम्मेदारी है कि हम टमाटर उत्पादक किसानों को उद्यमियों को टमाटर से बनने वाले उत्पादों से जोड़ें। इससे किसानों की उपज खपत बढ़ेगी उन्हें उचित दाम मिलेंगे और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

 

बासमती धान उत्पादन में पहले स्थान पर है रायसेन जिला

 

राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद बहुत अच्छी योजना है। जिले में एक जिला एक उत्पाद में बासमती धान को शामिल किया गया है। जिले में लगभग 6.32 लाख मेट्रिक टन बासमती धान का उत्पादन हो रहा है। जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है। यह हमारे किसानों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि रायसेन जिले में 432280 हैक्टेयर में कृषि हो रही है, जिसमें से 325470 हैक्टेयर क्षेत्र सिंचित हैं। आने वाले समय में शेष एक लाख हैक्टेयर क्षेत्र में भी सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी।

 

सरकार उन्नत और जैविक खेती को दे रही है बढ़ावा- विधायक डॉ चौधरी

 

कार्यक्रम में विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि किसान भाईयों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। प्रगतिशील किसानों के खेतों और कृषि विज्ञान केन्द्रों का भ्रमण कराकर कृषि विज्ञान मेला विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों आदि के माध्यम से किसानों को खेती की उन्नत नई तकनीकों की जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान भाई जैविक खेती को अपनाएं इसमें लागत कम होती है तथा मुनाफा अधिक होता है। विधायक डॉ चौधरी ने किसानों के लिए संचालित अनेकों योजनाओं का भी उल्लेख किया।

 

प्रगतिशील और जागरूक हैं जिले के किसान

 

कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि रायसेन जिला कृषि प्रधान जिला है। हमारे जिले के किसान बेहद जागरूक हैं और लगातार शासन द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्नत तकनीक और विज्ञान का कृषि में समावेश कर उपयोग कर रहे हैं। जिले में पूर्व में भी कृषि विज्ञान मेलों का आयोजन किया जाता रहा है। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर कृषि पाठशालाओं का आयोजन कर किसानों को उन्नत और नवीनतक कृषि तकनीकों जैविक खेती की जानकारी दी जाती है। जिला प्रशासन का सदैव प्रयास रहता है कि किसानों को समस्याएं ना आएं और आती भी हैं तो उनका शीघ्र अतिशीघ्र निराकरण किया जाता है। जिले में प्राकृतिक खेती के प्रति भी किसानों को रूझान बढ़ा है। लगभग 1700 से अधिक किसान प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकृत हैं।

कलेक्टर दुबे ने कहा कि जिले में राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है जिसमें किसानों की राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। जिन किसान भाईयों की राजस्व संबंधी कोई समस्या या प्रकरण हो तो वह संबंधित पटवारी आरआई या तहसीलदार से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि गेहूॅ उपार्जन हेतु आज से ही किसान पंजीयन प्रारंभ हो गए हैं। सभी किसान भाई गेहूॅ उपार्जन हेतु पंजीयन अवश्य कराएं। कलेक्टर दुबे ने कहा कि जिला प्रशासन किसान भाईयों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उन तक सुगमता से पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल भी उपस्थित रहे। उप संचालक कृषि एनपी सुमन द्वारा भी किसानों को कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी तथा किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। एसडीएम रायसेन मुकेश सिंह द्वारा किसानों को जिले में चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान तथा सम्पादित की जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

कृषि विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन

 

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री पटेल विधायक डॉ चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में फीता काटकर कृषि विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा प्रगतिशील किसानों से उत्पादों जैविक कीटनाशकों फसलों की विभिन्न किस्मों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्नत कृषि यंत्रों को भी देखा। कृषि विज्ञान मेला स्थल पर कृषि विभाग द्वारा ड्रोन के माध्यम से खेतों में उर्वरकों कीटनाशकों के छिड़काव का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री पटेल, विधायक डॉ चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिले के प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राही किसानों को भी हितलाभ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!