Breaking News in Primes

आज प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से उतरवाये माइक। मांस मछली अंडे की दुकानों का किया निरीक्षण।

0 176

आज प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से उतरवाये माइक।

मांस मछली अंडे की दुकानों का किया निरीक्षण।

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला/ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला* *रायसेन*

 

सांची,,, शासन के निर्देश पर आज नगर के धार्मिक स्थलों से माइक हटवाए गये वहीं बाजार में मांस मछली अंडे की दुकानों का निरीक्षण किया तथा चेतावनी दी।

जानकारी के अनुसार नगर के धार्मिक स्थलों पर शासन के निर्देशानुसार प्रशासन ने पहुंच कर जहां चार माइक लगे थे उनकी संख्या में कमी कराई तथा नियमानुसार ध्वनि की समय-सीमा निर्धारित की एवं इस संबंध में नियमों की जानकारी दी गई । एवं बाजार में पहुंच कर मांस मछली अंडे विक्रेताओं को नियम समझाते हुए इन दुकानों पर कांच लगाने अथवा आड़ में बेचने की समझाइश दी गई । इस संबंध में नगर के सभी मंदिरों से माइक संख्या कम कराईं गई तथा नियमानुसार ध्वनि नियंत्रित रखने के निर्देश दिये वहीं नगर की एक मात्र मस्जिद पर पहुंच कर माइक हटवाए गये तथा सीमित संख्या में माइक रखने व नियंत्रित ध्वनि का उपयोग करने की हिदायत दी गई जिससे आम व्यक्ति के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़ सके । इस सम्बन्ध में दिशा निर्देश की जानकारी दी गई सभी धार्मिक स्थलों पर प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया गया । मस्जिद कमेटी के लोगों द्वारा स्वयं प्रशासन के समक्ष माइको की संख्या कम की गई तथा मंदिरों पर भी मंदिर समितियों द्वारा माइक संख्या कम करते हुए प्रशासन को सहयोग किया गया । इस अवसर पर मस्जिद कमेटी की ओर से कमेटी पदाधिकारी उपस्थित थे तथा मंदिरों पर मंदिर समिति के सदस्यों ने भी स्वयं माइक संख्या कम की । इस अवसर पर प्रशासन की ओर से अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू थाना प्रभारी मानसिंह सहायक उपनिरीक्षक राजू यादव नगर परिषद की ओर से संपत्ति अधिकारी रमेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इसके बाद प्रशासन ने बाजार में मांस मछली अंडे की दुकानों का निरीक्षण किया एवं दुकानदारों को नियमों की जानकारी दी गई दुकानदारों ने भी अपनी अपनी दुकानों पर आड़ की गई। इस अवसर पर साहू ने सभी से अपील करते हुए कहा कि शासन के निर्देश का पालन करते हुए नियमों के अंतर्गत अपने व्यवसाय करें ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!