Breaking News in Primes

संविधान दिवस का जश्न बनाने व इसके प्रति जागरूकता बढ़ातें हेतु देश भर में चलाया जा रहा ‘हर दिल मे संविधान” अभियान

0 294

संविधान दिवस का जश्न बनाने व इसके प्रति जागरूकता बढ़ातें हेतु देश भर में चलाया जा रहा ‘हर दिल मे संविधान” अभियान

आनंद गौर हरदा जिला संवाददाता

हरदा । समुदाय में संविधान दिवस का जश्न बनाने व लोगो मे इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सम्पूर्ण भारत में “हर दिल में संविधान” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हमारें क्षेत्र से सिनर्जी संस्थान भी लोगो मे संविधान के प्रति जागरूकता के लिए सिराली के 150 युवाओं द्वारा “जश्न-ए-संविधान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लखन द्वारा हम सब भारतीय है संगीत के माध्यम से कार्यक्रम प्रारभ किया गया उसके बाद रोशनी, हेमा, श्वेता, शिवानी ग्रुप, कनक ओर रागिनी, किंजल, अम्बे, श्रद्धा, प्राथना, अमन, सोनम, हर्षिता, नितिन ओर समूह, अमन पवन ओर समूह ने अपनी डांस,नाटक, कविता की प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान को लोगो तक पहुँचाने का प्रयास किया है।

आज हमारें समुदाय में यह एक बड़ी भ्रांति है। कुछ लोगों का मानना है कि संविधान किसी एक वर्ग के लिए बना हुआ है ओर इस भ्रांति के कारण कुछ वर्ग इसके खिलाफ बात करते है। वही समुदाय का एक वर्ग ये मानता है। की संविधान सिर्फ डॉ भीम राव अंबेडकर द्वारा लिखा है लेकिन सच यह है हर वर्ग, जाति, विचारधारा, लिंग, पेशे, राजनैतिक दल, क्षेत्र, के 299 लोगों ने 2 साल 11 माह 17 दिन लगातार चर्चा कर हर व्यक्ति के विषय मे विचार कर इस संविधान का निर्माण किया है इसमे पूरी प्रक्रिया में 15 महिलाएं भी शामिल रही है | कई लोगों का मानना है संविधान का उद्देश्य “हम भारत के लोग” को न्याय, समता, स्वतंत्रता और भाईचार के साथ रहना सिखाता है |

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!