Breaking News in Primes

बूथ स्तर का कार्यकर्ताओं की देन है यह नवीन कार्यालयः विष्णुदत्त शर्मा नेता और नेतृत्व विहीन है कांग्रेस पार्टी

0 190

शहडोल से गणेश कुमार केवट की रिपोर्ट। बूथ स्तर का कार्यकर्ताओं की देन है यह नवीन कार्यालयः विष्णुदत्त शर्मा

नेता और नेतृत्व विहीन है कांग्रेस पार्टी

शहडोल। शहडोल जिले के नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का शुभारंभ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो लोकसभा सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा के करकमलों से हुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि शुभारंभ के पश्चात जयसिंहनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी आयोजित किया गया। भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करने पहुँचे व्हीडी शर्मा ने वैदिक मंत्रों के साथ नवीन भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर व्हीडी शर्मा ने कहा कि यह कार्यालय बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की देन है इतना अच्छा और हाईटेक कार्यालय तैयार किया गया है जिसके लिए मैं शहडोल के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूँ। इसके पश्चात् विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हम प्रत्याशी को न ध्यान देते हुए हमारा प्रत्याशी सिर्फ और सिर्फ कमल के फूल पर ध्यान देना है उन्होंने पूर्व में कांग्रेस के समय में सड़कों का बिजली का स्वास्थ्य व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि पहले लोग बस से जब यात्रा करते थे तो रास्ते में कंडक्टर और ड्राइवर उतर के पहले गड्ढों की गहराई नापते थे कि हां इससे बस निकल जाएगी या फस जाएगी, बिजली हमें मात्रा घंटे – दो घंटे के लिए ही मिल पाती थी और इलाज के अभाव में गरीब बेसहारा लोग जान गवा देते थे। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोगों को खुद का घर दिया है , स्वास्थ्य सेवाएं दी है, अच्छी सड़क दी है, 24 घंटे बिजली दी है, गरीब कल्याण की राह पर भारतीय जनता पार्टी हमेशा से चली है और चलती रहेगी ऐसा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा।

हमें कांग्रेस के कुचक्र को खत्म करना

श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा यह विधानसभा चुनाव बूथ पर लड़ा जाने वाला चुनाव है। हमें किसी भी भ्रम में नही रहना है। हमारा कार्यकर्ता बूथ पर मेहनत करता है, लेकिन झूठ बोलने वाली ताकतें जनता में भ्रम फैलाकर गुमराह करने का प्रयास करती है। हमें सजग और सतर्क रहकर कांग्रेस के कुचक्र को खत्म करना है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, यहाँ बूथ और शक्ति केन्द्र का कार्यकर्ता संगठन कार्यों की रीति-नीति तय करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है कि जन-जन के मन में यह संगठन लोकप्रियता के शिखर पर है।

जनता को बतायें कांग्रेस की हकीकत

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह जी ने हमें बूथ के करणीय कार्य जो सौपें थें, उन कार्यों को हमने पूरी ताकत के साथ पूरा किया है। हमें अब घर-घर जाकर केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाना है। साथ ही हमें जनता को 2003 के पहले जो कांग्रेस सरकार थी, उसमें जो दुरावस्था का दौर रहा उसे याद दिलाते हुए यह बताना है कि काग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाया और भाजपा प्रदेश का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले 7 दिनों तक हमें परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए हर बूथ पर 10 से 12 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करना है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी का मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चल रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर घर झण्डा लगायें और हर बूथ पर वाहन रैली निकाले।

ये थे मौजूद
कार्यक्रम में शहडोल जिले के भाजपा प्रथम जिला अध्यक्ष श्री जेठानंद भागदेव विधायक श्री जयसिंह मरावी ,विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, जिलाध्यक्ष श्री कमलप्रताप सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी वरिष्ठ नेता एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मात्र शक्तियां इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
आज के कार्यक्रम में जयसिंहनगर ,जैतपुर व व्यौहारी विधानसभा के तीनों प्रत्याशी साथी साथ जिले के समस्त पदाधिकारी और बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित रहे और सभी ने शपथ ली कि हम भारतीय जनता पार्टी को हर बूथ पर जीत दिलाएंगे और निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!