Breaking News in Primes

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 : इस बार कॉलोनियों में घरों के पीछे वाली गलियों की होगी मॉनिटरिंग,

0 268

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 : इस बार कॉलोनियों में घरों के पीछे वाली गलियों की होगी मॉनिटरिंग,

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला* *ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

चार चरणों में होगा सर्वे, कई बदलाव किए,स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए जारी प्रारंभिक गाइडलाइन।

 

रायसेन।2023 का सर्वे पूरा नहीं लेकिन 2024 के सर्वेक्षण की आ गई गाइडलाइन।

 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का परिणाम तो दूर अब तक थ्री स्टार रेटिंग के लिए जीएफसी (गार्वेज फ्री सिटी) सर्वे नहीं हुआ है। इसके पहले ही केंद्र सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए प्रारंभिक गाइडलाइन जारी कर दी गई है। दो चरण सिर्फ स्थानीय स्तर पर साफ- सफाई और जनता की सुविधाओं को लेकर है। ये सितंबर तक खत्म हो चुका है। नवंबर के आखिरी तक असेसमेंट होना है। जबकि तीसरा चरण प्रोसेसिंग फेसिलिटी पर ध्यान देना है। सबसे महत्वपूर्ण इसमें फील्ड असेसमेंट होकर मुख्य सर्वे अप्रेल- मई 2024 में होगा।

इनका कहना है….

 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की गाइडलाइन आई है,।हम उसका अध्ययन कर रहे हैं। नई गाइड लाइन के हिसाब से अगले सर्वे की तैयारी करेंगे।सुरेखा जाटव

 

सीएमओ नपा परिषद रायसेन

 

निकायों को रिड्यूस- रीयूज और रीसाइकिल पर करना होगा काम….

 

साल 2024 के स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्र ने जारी की प्रारंभिक गाइडलाइन।

एल।

दरअसल केंद्र सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए प्रारंभिक गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें सरकार ने गई अहम बदलाव किए हैं। इनमें मुख्य है इस बार कॉलोनियों में बैक लेन यानी घरों के पीछे वाली गलियों की मॉनिटरिंग की जाएगी। बैक लेन को उपयोग लायक बनाया जाएगा ।ताकि यहां बच्चे खेल गतिविधियों में उपयोग कर सके। बैक लेन में कचरा या गैर उपयोगी वस्तुओं को फेंकने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसे सख्ती से प्राथमिकता से लागू किया जाएगा।

हम आपको यह बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण का यह 9वां संस्करण है। इस बार थीम आर- 3 रखी गई है। यानी अब नगरीय निकायों को रिड्यूस- रीयूज और रीसाइकिल पर काम करते हुए कचरा निस्तारण के सिद्धांतों को अपनाना होगा। इस बार सर्वेक्षण चार चरणों में होकर कुल 9500 अंकों का होगा। वैसे स्वच्छ सर्वेक्षण अप्रेल 2023 से शुरू हो गया है जो मार्च 2024 तक चलेगा। इसका असेसमेंट जुलाई 2023 से मई 2024 तक के बीच होगा। इसमें सेवा स्तर प्रगति के पैरामीटर्स अब 3 की जगह 6 भागों में बांटते हुए अंक भी 4830 से बढ़ाकर 5705 कर दिए हैं। ऐसे में इस बार का सर्वेक्षण निकायों के लिए और भी ज्यादा कठिन होगा। साथ ही निकायों को प्रत्येक पैरामीटर्स का पालन करना होगा।

इसलिए खास होगा 2024 का सर्वे…..

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की प्रारंभिक गाइडलाइन के अनुसार इस बार कॉलोनियों में बैक लेन यानी घरों के पीछे वाली गलियों की मॉनिटरिंग की जाएगी। बैक लेन को उपयोग लायक बनाया जाएगा ।ताकि यहां बच्चे खेल गतिविधियों में उपयोग कर सके। बैक लेन में कचरा या गैर उपयोगी वस्तुओं को फेंकने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इससे सख्ती से लागू किया जाएगा।

 

सेवा स्तर के पैमाने….

 

सेग्रीगेशन, ट्रांसपोर्टेशन, कलेक्शन और सेनिटेशन, यूज वाटर मैनेजमेंट गेम और सफाई मित्र सुरक्षा, लिगेसी वेस्ट रिमाइडेशन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सिंगल इंटीगेटर (संकेतक बोर्ड), विजिबल क्लियरेंस इसके पैरामीटर्स रहेंगे।

 

सर्वेक्षण 2024

 

स्तर अंक प्रतिशत

 

सेवा स्तर प्रगति 5705 60

 

प्रमाणीकरण 2500 26

एल

सिटीजन बाइज 1295 14

 

कुल 9500 100

 

सर्वेक्षण 2023

स्तर अंक प्रतिशत

सेवा स्तर प्रगति 4525 48

प्रमाणीकरण 2500 26

सिटीजन बाइज 2475 26

कुल 9500 100

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!