सुंदरकांड पाठ व 1100 बार हनुमान चालीसा पाठ के साथ 2100 दीपो से जगमगाया गया मड़वास तहसील प्रांगण स्थित संकट मोचन एवं भगवान भोलेनाथ का मंदिर प्रांगण
*सुंदरकांड पाठ व 1100 बार हनुमान चालीसा पाठ के साथ 2100 दीपो से जगमगाया गया मड़वास तहसील प्रांगण स्थित संकट मोचन एवं भगवान भोलेनाथ का मंदिर प्रांगण*
निकाली गई भगवान राम माता सीता एवं हनुमान जी महाराज की सुशोभित झांकिया, विधायक ने की कार्यक्रम की सराहना।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव उठनी एकादशी के पवित्र पावन पर्व पर मड़वास तहसील परिसर के प्रांगण स्थित कलयुग के राजा हनुमान जी महाराज एवं भगवान भोलेनाथ के मन्दिर प्रांगण में विधायक प्रतिनिधि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मड़वास रोहिणी रमन मिश्रा एवं धर्म पत्नी सरपंच ग्राम पंचायत चदैहीडोल के सानिध्य में दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न कराया गया जहां पूजा अर्चना के साथ सुंदरकांड व 1100 बार हनुमान चालीसा पाठ संपन्न कराया जाकर 2100 दीपों से संकट मोचन हनुमान जी एवं भगवान भोलेनाथ के मन्दिर परिसर को जगमग किया गया। इस भव्य दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में ग्यारह विप्र बन्धुओ द्वारा सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव को लेकर 1100 वार हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को राम मय बनाया। वही सुशोभित झांकियां निकाल क्षेत्र भ्रमण करा क्षेत्र वासियों को भगवान राम माता सीता एवं हनुमान जी महाराज का दिव्य दर्शन प्रदान किया गया तथा 2100 दीपों से मड़वास तहसील प्रांगण स्थित संकट मोचन हनुमान जी एवं भगवान भोलेनाथ मंदिर प्रांगण को जगमग किया गया।जिस कार्यक्रम की सराहन करते हुए क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने कहां की ऐसे कार्यक्रम धार्मिक आस्था के पूर्ति व एकता के भी प्रतीक होते हैं। विगत कई वर्षों से यह कार्यक्रम रोहिणी रमन मिश्रा के सानिध्य में संपन्न हो रहा है जिसके लिए उनके साथ सभी सहयोगी साधुवाद के पात्र हैं सभी को मैं साधुवाद प्रदान करता हूं।इस भव्य दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में ग्यारह विप्र बन्धुओ द्वारा सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव को लेकर 1100 वार हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को राम मय बनाया।

विदित हो कि इस भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन विधायक प्रतिनिधि रोहणी रमण मिश्रा एवं उनकी धर्म पत्नी सरपंच चंदोहीडोल प्रियंका मिश्रा के सानिध्य में विगत एक दशक से अनवरत सनातनियो के सहयोग संपन्न कराया जा रहा है। जहां पर पूजा अर्चना के साथ 1100 बार हनुमान चालीसा पाठ व 2100 दीपक जलाकर सबके सुख शांति की कामना की जाती है। उसी तारतम्य में इस वर्ष भी दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ प्रतिभा सम्मान में सैनिक ,अतिथि व पत्रकारों को सम्मानित करते हुए सनातनियो को एक सूत्र में पिरोने का अद्वितीय कार्य किया गया,वाणी रूपी पुष्पहार से सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत,सम्मान, अभिनंदन रोहिणी रमन मिश्रा द्वारा किया गया ।
*सुशोभित झांकियो का हुआ क्षेत्र भ्रमण*
सुबह 10 बजे से संपन्न हुए इस दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान, 1100 बार हनुमान चालीसा पाठ का वाचन, सुंदरकांड पाठ का वाचन, उपरांत संध्या काल मे बालक बालिकाओं के अलौकिक दृश्य की भव्य झांकी जिसमें भगवान श्री राम,माता सीता एवं हनुमान जी के प्रतिरूपों की सजावट कर क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से सभी क्षेत्रवासियों को दिव्य दर्शन कराया गया। वही झांकियां के वापस आने पर मंदिर प्रांगण को 2100 दीपों से जगमगाया गया। जहां पर भगवान राम की महाआरती संपन्न कराई गई। इस अवसर पर हजारो भक्तो ने भगवान राम माता सीता एवं हनुमान जी का दिव्य दर्शन पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किये ।
*इन्होंने निभाई कार्यक्रम में सहभागिता*

कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम,जिला पंचायत सदस्य कृष्णलाल पयासी,तहसीलदार वेदवती सिंह, थाना प्रभारी भूपेश वैश्य,आर ई एस एस डीओ सरिता सिंह,उपयंत्री इंद्रलाल सिंह,चंद्रमणि पाण्डेय,इंद्रप्रकाश गुप्ता छोटे,वरुण
पाण्डेय,शिवेंद्र तिवारी,उग्रप्रकाश तिवारी विनोद
त्रिपाठी,भूपेश द्विवेदी, तास्सियत मिश्रा, अरविंद तिवारी जनपद पंचायत मझौली सहित सैकड़ों विशिष्ट जन उपस्थित होकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान किये।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता तत्शत मिश्रा एवं आभार व्यक्त उपाध्यक्ष अम्बिकेश मिश्रा द्वारा किया गया ।