Breaking News in Primes

पूर्व विधायक दयाराम पासी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, तीनों दलों के नेता पहुंचे

0 34

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: चायल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दयाराम पासी का शुक्रवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को ही उनके पैतृक निवास चमरूपुर में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए राजनीतिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग पहुंचे थे।

शनिवार को पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उनके पैतृक गांव चमरूपुर में जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिले के अलावा प्रयागराज सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भाजपा, सपा और बसपा तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों के पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।दयाराम पासी चायल विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर दो बार विधायक चुने गए थे। अपने सरल स्वभाव और जनसरोकारों के चलते क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ उनके प्रति लोगों के सम्मान और लोकप्रियता को दर्शा रही थी।

सपा राष्ट्रीय महासचिव मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज नगर, बारा विधायक वाचस्पति, पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या, काशी प्रांत महामंत्री संतोष पटेल,पंचायत सिराथू अध्यक्ष भोला यादव, चरवा अध्यक्ष जग नारायण पासी, कड़ा धाम दारानगर अरुण केसरवानी, पूर्व सांसद विनोद कुमार सोनकर, पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरीश पासी, सहकारी बैंक अध्यक्ष शिव मोहन मौर्या, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक पुष्पा देवी,नागेन्द्र सिंह पटेल, अतुल द्विवेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप मिश्रा,पूर्व विधायक मुर्तजा सिद्दीकी, चायल विधायक पूजा पाल,चन्द्रबली पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित अन्य कई हजार लोग शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!