हनुमान मंदिर के सामने हुआ भावपूर्ण राम भरत मिलन, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत; कमेटी पदाधिकारियों ने पूजन-अर्चन कर लिया आशीर्वाद
News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशांबी: नगर पालिका परिषद भरवारी के नया बाजार में श्री रामलीला कमेटी नया बाजार की ओर से आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। हनुमान मंदिर के सामने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न चारों भाइयों का मिलन होते ही माहौल भावुक और भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया।
हनुमान मंदिर के सामने आयोजित मिलन समारोह में मंदिर के पुजारी पंडित सोमेश्वर नाथ शुक्ला एवं विकास शुक्ला द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों का पूजन कर आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया। भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

भारत मिलाप में कमेटी के संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद केसरवानी, राजेश केसरवानी, घनश्याम दास दाल मिल, प्रकाश चंद, अध्यक्ष रविंद्र कुमार उर्फ नितुल चौधरी, कोषाध्यक्ष विनीत कुमार उर्फ दीपू, महामंत्री वेद प्रकाश, उपाध्यक्ष अरुण कुमार पत्रकार, अजय सेठ, राजेश अग्रहरी उर्फ मुन्ना पूर्व सभासद, शिवम केसरी, राजेश सिंह गौतम, पंकज एडवोकेट , अविनाश, सुरेश अग्रहरि, अमित कुमार, मोहित सोनी,अमन शर्मा,सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
भरत मिलाप की परंपरा ने भाईचारे, प्रेम, त्याग और पारिवारिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
