Breaking News in Primes

ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रदर्शन एवं जागरूकता अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ, स्वयं मॉक वोट डाला

0 6

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) के व्यापक प्रदर्शन एवं जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पहुंचकर स्वयं मॉक डाला तथा मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।


जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे कलेक्ट्रेट परिसर एवं जनपद की तीनों तहसीलों में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों पर पहुंचकर मशीन की कार्यप्रणाली को समझें तथा स्वयं बटन दबाकर मॉक वोट डालने का अनुभव प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि मतदान के पश्चात वीवीपैट मशीन की स्क्रीन पर सात सेकंड तक दिखाई देने वाली पर्ची के माध्यम से मतदाता यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका मत उनके द्वारा चुने गए अभ्यर्थी को ही गया है।
ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझकर आमजन अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें, स्वयं मशीन का प्रदर्शन देखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!