Breaking News in Primes

भरवारी के ऐतिहासिक दशहरा मेले में मीना बाजार की रही धूम, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

0 17

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक झांकियों ने मोहा मन, बच्चों ने झूलों का उठाया आनंद; देर रात तक उमड़ी रही भीड़, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस
कौशांबी: नगर पालिका परिषद भरवारी के नया बाजार में आयोजित ऐतिहासिक दशहरा मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को मीना बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की, वहीं बच्चों ने झूलों और मनोरंजन के विभिन्न साधनों का आनंद लिया। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों ने मेले की रौनक बढ़ा दी। देर रात तक मेले में लोगों की आवाजाही बनी रही।
भरवारी का ऐतिहासिक दशहरा मेला इस वर्ष भी उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। मेले को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सड़क किनारे लगी रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से पूरा बाजार जगमगा उठा। देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मेले के अंतिम दिन मीना बाजार में महिलाओं का खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने घरेलू उपयोग की वस्तुओं, श्रृंगार सामग्री, सौंदर्य प्रसाधनों सहित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले, मिक्की माउस, ब्रेक डांस और ड्रैगन ट्रेन आकर्षण का केंद्र रहे। परिवार के साथ पहुंचे बच्चों ने मेले का खूब आनंद उठाया।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित
मीना बाजार में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया था। मेले के आसपास वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई थी। रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। मेले के भीतर खुफिया पुलिस भी सक्रिय रही। पूर्व में मेले के दौरान हुई घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस बार विशेष सतर्कता बरती।
सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ, कोखराज इंस्पेक्टर संतोष शर्मा और भरवारी चौकी प्रभारी सुनील यादव ने संभाली। इस दौरान रितेश यादव, अनिल यादव, शिवांग, हेमंत सहित अन्य पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। पुलिस की सतर्कता के चलते मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

कमेटी ने जताया सहयोग के लिए आभार
पुरानी बाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार उर्फ नितुल चौधरी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दशहरा मेले में नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिला। महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। उन्होंने मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले पुलिस प्रशासन, नगरवासियों और सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री वेद प्रकाश उर्फ डैनी, कोषाध्यक्ष विनीत कुमार उर्फ दीपू, उपाध्यक्ष अजय कुमार सेठ, अरुण कुमार पत्रकार, राजेश अग्रहरी उर्फ मुन्ना, शिवम केसरी सहित कमेटी के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!