Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सचिन त्रिवेदी सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

0 2

लोकेशन धामनोद

 

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सचिन त्रिवेदी सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

 

धार। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय धार में आयोजित गरिमामय समारोह में विकासखण्ड समन्वयक नालछा श्री सचिन त्रिवेदी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

यह सम्मान उन्हें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला धार के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम में धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार मेड़ा, जिला पंचायत सीईओ, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला एवं श्री धर्मेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने श्री त्रिवेदी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

सम्मान प्राप्त होने पर सचिन त्रिवेदी ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी पूरी टीम एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!