Breaking News in Primes

शासकीय महाविद्यालय धुलकोट में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

0 81

*धुलकोट। बुरहानपुर*

 

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

 

शासकीय महाविद्यालय धुलकोट में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

 

धुलकोट। शासकीय महाविद्यालय धुलकोट में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य राहुल पवार की उपस्थिति में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह द्वारा किया गया तथा उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद गुप्ता एवं डॉ. महिमा बाजपेयी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके योगदान, रियासतों के एकीकरण तथा देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात ग्रंथपाल डॉ. सीमा सोनी एवं डॉ. कृष्णा मोरे ने मोर्चे की अगुवाई करते हुए रैली निकाली, जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के समर्थन में नारे लगाए।

कार्यक्रम में डॉ. रवींद्र पवार, डॉ. मशाहिद खान एवं डॉ. खेमराज महाजन सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

*धुलकोट। संवाददाता दिलीप बामनिया*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!