Breaking News in Primes

स्वच्छ भारत मिशन 2.0: नगर को स्वच्छ, सुंदर,आदर्श बनाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल हुई नगर अध्यक्ष कविता पासी

0 6

News By-नितिन केसरवानी

भरवारी/कौशाम्बी: लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर स्थित क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र के सभागार में ‘स्वच्छ भारत मिशन 2.0’ के अंतर्गत दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यशाला में निकाय प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रतिभाग कर शहरी स्वच्छता और आधुनिक कचरा प्रबंधन की बारीकियों को समझा।

कार्यक्रम में उपस्थित नगर अध्यक्ष कविता पासी ने नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने और नगर को स्वच्छता के नए मानकों पर ले जाने का संकल्प जताया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि नई तकनीकों और योजनाओं के माध्यम से हम अपने नगर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाएं ताकि आम जनमानस को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें। स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है, आइए मिलकर अपने नगर को स्वच्छ बनाएं।


दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, जीपीएस ट्रैकिंग और डिजिटल मॉनिटरिंग के माध्यम से सफाई व्यवस्था को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाना।गीले और सूखे कचरे को घर-घर से ही अलग-अलग एकत्र करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना। स्वच्छता को केवल सरकारी तंत्र तक सीमित न रखकर जन-आंदोलन का रूप देना, ताकि हर नागरिक इसमें सक्रिय भूमिका निभा सके।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों को कचरा मुक्त और मॉडल नगर के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान एडवोकेट आशीष पासी भी शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!