Breaking News in Primes

16 नवंबर को महेश्वर में होगा भव्य राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जन्म महोत्सव

0 9

लोकेशन धामनोद

 

16 नवंबर को महेश्वर में होगा भव्य राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जन्म महोत्सव

 

श्री सहस्त्रार्जुन मंदिर कलचुरी समाज ट्रस्ट की वार्षिक बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

 

महेश्वर। माँ अहिल्या की पावन नगरी महेश्वर में श्री सहस्त्रार्जुन मंदिर कलचुरी समाज ट्रस्ट की वार्षिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन के अभिषेक, आगामी जन्मोत्सव सहित मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु सहस्त्रार्जुन के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक जायसवाल, इंदौर ने अध्यक्षीय उद्बोधन में मंदिर की धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। सचिव ललित जायसवाल ने विगत वर्ष का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं कोषाध्यक्ष विनोद डोंगले एडवोकेट ने आय-व्यय एवं वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए आगामी वर्ष की कार्ययोजना का एजेंडा रखा।

 

बैठक में मंदिर के रंग-रोगन एवं रिपेयरिंग कार्य में विशेष सहयोग देने वाले एल.एन. मालवीय, भोपाल का ट्रस्ट की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

 

जन्म महोत्सव समिति का गठन

 

आगामी 16 नवंबर 2026 को महेश्वर में आयोजित होने वाले भव्य राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रार्जुन जन्म महोत्सव को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से जन्म महोत्सव समिति का गठन किया गया। समिति का अध्यक्ष जितेश धारवाल, कराही को बनाया गया।

कार्यकारिणी में राजेश मालवीया, अनिल मालवीया, धर्मेंद्र मालवीया, जितेंद्र वर्मा नांद्रा, अजय मालवीया धामनोद, कमल मालवीया, मोंटी जायसवाल, ललित जायसवाल एवं कान्हा जायसवाल महेश्वर को शामिल किया गया।

 

जन्म महोत्सव में भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी ज्ञानचंद मालवीया करौली, प्रेमचंद मालवीया, शांतिलाल धारवाल, हेम

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!