प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा और समाज के लिए समर्पित रहा-जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य
News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को भाजपा संगठन सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही है इसी संदर्भ में डायट मैदान में आयोजित रंगोली कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने प्रतिभाग कर रंगोली का अवलोकन एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर संबोधित किया।
रंगोली कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमें यह विश्वास दिया है कि देश का विकास तब तक पूर्ण नहीं हो सकता,जब तक विकास की रोशनी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न पहुंचे।हमारा संकल्प है कि कोई गरीब आवास से वंचित न रहे,कोई परिवार उपचार के अभाव में परेशान न हो,कोई किसान सहायता से वंचित न रहे,कोई युवा अवसर की तलाश में निराश न हो और कोई महिला सुरक्षा,सम्मान तथा आत्मनिर्भरता से दूर न रहे।प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास की दिशा को सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से आगे बढ़ाया है। सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब को सम्मान के साथ जीवन मिले,किसान को सहयोग मिले,महिलाओं को सुरक्षा और अवसर मिले,युवाओं को आगे बढ़ने का मार्ग मिले तथा समाज के वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।भारत की महान परंपरा में सेवा को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है। हमारे लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं,बल्कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संकल्प है। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय का जो विचार दिया,उसका मूल भाव यही है कि विकास की अंतिम किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन की लंबी यात्रा में गरीब,किसान,महिला,युवा और वंचित वर्ग के कल्याण को निरंतर प्राथमिकता मिली है। सेवा संकल्प अभियान इसी सेवा-भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम है।

इसी क्रम में जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण की नई दिशा प्राप्त की है। हमारा संकल्प है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सेवा का यह भाव समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। जब सेवा हमारा संस्कार और राष्ट्रहित हमारा संकल्प बनेगा,तभी विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू कनौजिया,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,भूपेंद्र पटेल,जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,जिला मंत्री अर्चना चौरसिया,फूलमती सरोज,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,युवा मोर्चा शिवप्रताप मौर्य सहित सम्मानित अध्यापिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।