Breaking News in Primes

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा मंझनपुर, कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च

0 19

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कलेक्ट्रेट तक निकाली गई रैली, डायट मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त की तस्वीर जलाकर जताया आक्रोश

कौशाम्बी: चुनावों में कथित धांधली और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ विरोध मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इसके बाद कार्यकर्ता डायट मैदान में एकत्रित हुए और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर जलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश जताया।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ‘काला दिवस’ मना रही है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के मताधिकार की रक्षा बेहद जरूरी है।

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव व्यवस्था की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के वोट के अधिकार के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर अपना विरोध जारी रखने की बात कही।

कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन के चलते मंझनपुर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!