Breaking News in Primes

अम्बेडकर भवन में सेवा सेतु शिविर का भव्य शुभारंभ

0 5

News By-नितिन केसरवानी

अब एक ही छत के नीचे मिलेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ।

कौशाम्बी: भरवारी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित अम्बेडकर भवन में शनिवार को बहुउद्देशीय ‘सेवा सेतु शिविर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नगर के प्रत्येक नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और सुगमता से पहुँचाना है।

अधिशासी अधिकारी रामसिंह व नगर अध्यक्ष कविता पासी ने संबोधन में कहा कि नगरवासियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सभी प्रमुख विभागों की सेवाए एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।कार्यक्रम के दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जहा नागरिकों के साथ-साथ उपस्थित कर्मचारियों को भी अपनी स्वास्थ्य जाच कराने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया गया।

आयोजकों ने प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भरवारी नगर के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सरकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है।स्वास्थ्य शिविर में तैनात चिकित्सा कर्मियों और नगर पालिका कर्मचारियों का मार्गदर्शन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, ताकि वे तत्परता से जनसेवा कर सकें।शिविर के पहले ही दिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुचकर विभिन्न योजनाओं के फॉर्म भरे और स्वास्थ्य जाच की सुविधा का लाभ उठाया।इस दौरान सभासद प्रीति कौशल,शादाब सिद्दीकी, सुरेंद्र सिंह पटेल, विजय पाल, शंकर लाल केसरवानी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!