Breaking News in Primes

मझौली में रही गणेश उत्सव की धूम,हवन ,पूजन एवं कन्या भोज व भंडारा के साथ गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन।

0 6

मझौली में रही गणेश उत्सव की धूम,हवन ,पूजन एवं कन्या भोज व भंडारा के साथ गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन।

 

सीधी /मझौली

 

देश ,प्रदेश व जिले भर के साथ मझौली उपखंड क्षेत्र में भी गणेश उत्सव पर्व बड़े धूमधाम से उत्साह ,उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया।

बताते चलें कि गणेश उत्सव पर्व पर क्षेत्र में सामूहिक व व्यक्तिगत रूप से पंडालो तथा घरों में सैंकड़ों की संख्या में गणेश प्रतिमा स्थापित कर भक्तगण भक्ति भावना में लीन रहे।इस दौरान प्रतिमा पंडालों में प्रतिदिन गीत-गानो के साथ धार्मिक कार्यक्रम भजन -कीर्तन, नित्य -नाट्य

आयोजित कर इस उत्सव को बड़े धूमधाम से मनाते हुए

विगत दो दिन 24 एवं 25 सितंबर से लगातार स्थापित गणेश गणेश उत्सव पंडालों में विराजमान गजानन प्रतिमा स्थल में हवन पूजन व कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा

आयोजित किया गया जहां भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर लोग पुण्य लाभ अर्जित किये।

इसी कड़ी में मझौली नगर क्षेत्र अंतर्गत विराजमान दर्जन भर गणेश प्रतिमा श्री राम मंदिर , गल्ला मंडी, शंकर मंदिर, दहिया मोहल्ला वार्ड क्रमांक 8, मिश्रा मोहल्ला भैसवाही तथा कृषि विभाग कार्यालय मझौली में स्थापित गणेश प्रतिमा में सुनियोजित ढंग पूजा अर्चना कर हवन कन्या भोज संपन्न करा भंडारा आयोजित किया गया ।जहां भारी संख्या में लोग पहुंचे भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किये।

तथा नाम आंखों से भगवान गजानन महाराज को विदा कर प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए घाटों में पुलिस प्रशासन व अन्य जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों देख -रेख व मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से प्रवाहित किया गया। विसर्जित घाटों पर मझौली पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रही शायद इसी का परिणाम रहा की भारी बारिश के कारण उफान में रहे नदी नाले के बावजूद भी घटना घटित से निजात पाया जा सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!