Breaking News in Primes

श्मशान घाट के भी दिन फिरेंगे, 15 लाख की लागत से होगा विकास कार्य

0 1

लोकेशन धामनोद

 

*श्मशान घाट के भी दिन फिरेंगे, 15 लाख की लागत से होगा विकास कार्य*

*गायत्री मंदिर रोड से श्मशान घाट तक बनेगी सीसी सड़क, परिसर का भी होगा कायाकल्प*

*जनपद निधि पांचवा वित्त की राशि 15लाख से होगा कार्य*

 

 

खलघाट में लंबे समय से विकास की जरूरत महसूस कर रहे श्मशान घाट के भी अब दिन फिरने वाले हैं। शुक्रवार को जनपद निधि पांचवा वित्त की राशि 15 लाख रुपए की लागत से गायत्री मंदिर रोड से श्मशान घाट तक सीसी सड़क निर्माण एवं श्मशान घाट परिसर के सीसी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस विकास कार्य के तहत सड़क को सीसी बनाया जाएगा, वहीं श्मशान घाट परिसर में भी पक्का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण के दौरान दोनों ओर नालियों का निर्माण भी प्रस्तावित है। साथ ही सड़क निर्माण में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती संगीता भूरे सिंह अलावा, जनपद सदस्य श्रीमती भारती मुकेश भामदरे, जनपद उपाध्यक्ष कालू सिंह सोलंकी,जनपद सदस्य नरेंद्र सोलंकी,महेंद्र सिंह ठाकुर ,वरिष्ठ भाजपा नेता जीवन सिंह पटेल, महेश पाटीदार, कैलाश पाटीदार, उमेश पाटीदार, सुभाष मुकाती नगर भाजपा अध्यक्ष मनीष शर्मा, रामेश्वर शर्मा एवं पंचायत सचिव सेवकराम चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क और परिसर के पक्के निर्माण से बारिश के दिनों में होने वाली कीचड़ एवं आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी और श्मशान घाट का परिसर भी व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!