Breaking News in Primes

सूने मकान से चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे 

0 3

सूने मकान से चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

आरोपी के कब्जे से चोरी गये चांदी के आभूषण, नगदी रकम सहित अन्य सामग्री कीमती 20000/- जप्त किया गया

 

दैनिक प्राईम संदेश न्यूज़/जांजगीर-चांपा

 

आरोपी का नाम

 

1- क्रांति राठौर पिता लकेश्वर राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 6 नैला चौकी नैला थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा

 

आरोपी के विरूद्ध धारा 305(ए), 331(3) bns के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 

दिनांक 16/09/26 को प्रार्थी शुभ्रकांत पाण्डेय निवासी बनारी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनाक 15/09/26 के सुबह 10:00 बजे अपने निजी काम से जांजगीर गया हुआ था दोपहर 3:15 पर वापस घर आया तो देखा घर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था कमरा अंदर गया तो देखा अलमारी का ताला टूटा हुआ था अलमारी में रखे चांदी के पायल सिक्के मूर्ति एवं कुछ नगदी रकम कुल जुमला 20000 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 749/26 धारा 305(ए), 331(3) bns कायम कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी क्रांति राठौर निवासी नैला को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर मेमोरंडम कथन लिया गया जिसके कब्जे से चांदी के पायल, राधा कृष्ण की मूर्ति, चांदी का सिक्का,टाइटन की घड़ी डिजिटल घड़ी सिक्के एवं नगदी रकम कुल कीमती 20,000/रु को बरामद किया गया आरोपी क्रांति राठौर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी जांजगीर, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर एवं भीम श्रीवास का सराहनीय योगदा



न रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!