Breaking News in Primes

आशीर्वाद के दीपों से जगमग हुआ मझौली महादेवन तालाब स्थित भोलेनाथ का मंदिर। 

0 35

आशीर्वाद के दीपों से जगमग हुआ मझौली महादेवन तालाब स्थित भोलेनाथ का मंदिर।

पूर्व भजपा जिला अध्यक्ष सीधी के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया विभिन्न कार्यक्रम।

सीधी/मझौली

 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वा जन्मदिवस “आशीर्वाद के दीया” जला सेवा संकल्प अभियान के रूप में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया। इसी कड़ी में मझौली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9 महादेवन तलाव स्थित शिव मंदिर में भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी,व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मझौली पार्षद लवकेश सिंह गहरवार के नेतृत्व व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीधी प्रखर प्रवक्ता इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा संकल्प अभियान के साथ तालाब घाट व मंदिर प्रांगण में साफ सफाई कर किया गया तत्पश्चात आशीर्वाद के दीपों से मंदिर व घाट को जगमगाया गया तथा केक काटकर उत्साह पूर्वक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित जनों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई युवा शुभकामनाएं प्रेषित किये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा हैंड शरण सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, उनके सेवा और समर्पण के भाव तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को स्मरण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। तथा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी के द्वारा जन भागीदारी का संदेश देते हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया गया।

*हर यूथ पर जला आशीर्वाद का दिया*

मुख्य कार्यक्रम नगर परिषद मझौली के महादेवन तालाब स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर प्रांगण के साथ मझौली क्षेत्र के प्रत्येक यूथो में सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के साथ आशीर्वाद का दिया जला देश के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई। जनपद क्षेत्र के प्रथम ग्राम पंचायत नौढिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा जिला कार्य समिति मनोनीत सदस्य एड. संतोष शुक्ला अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां संध्या के समय मां जगदंबा के पावन धाम पर 501 आशीर्वाद के दीप जला देश के प्रधानमंत्री को दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गई वहीं नेबूहा ग्राम पंचायत में उपसरपंच सुंदरलाल सिंह गहरवार के अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां दिनभर चले सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय भवन प्रांगण एवं जलाशयों की साफ सफाई की गई वहीं संध्या के समय संकट मोचन बजरंगबली मंदिर को आशीर्वाद के हजारों दीपक से जगमगाया गया तथा केक काट उत्साह पूर्वक प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ एवं युवा समाजसेवी शामिल रहे।

*मुख्य कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थित*

नगर परिषद मझौली के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि रहे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीधी इन्दशरण सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पार्षद लवकेश सिंह गहरवार के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक द्विवेदी भोले बाबा, अजय तोमर, राजेश सिंह रज्जे, प्रेमचंद गुप्ता, बितानी प्रजापत, भूरेलाल कोल, मनोनीत पार्षद नपं मझौली व जिला महामंत्री किसान मोर्चा सीधी अजय सिंह छोटू, मनोनीत पार्षद नपं मझौली राघवेंद्र रग्घू द्विवेदी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रदेव चतुर्वेदी, महामंत्री आकाश सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा मंडल मझौली के महामंत्री राजकुमार तिवारी,भाजपा पार्षद गोविंद साकेत, शिवेंद्र गुप्ता, दीपक द्विवेदी, बृजेश गुप्ता, आदि सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ एवं युवा जन शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!