Breaking News in Primes

परीक्षा में पर्ची पकड़ाए जाने के बाद छात्रा ने दी जान, एकलव्य स्कूल में मची अफरा-तफरी

0 4

परीक्षा में पर्ची पकड़ाए जाने के बाद छात्रा ने दी जान, एकलव्य स्कूल में मची अफरा-तफर

सैलाना। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रा हॉस्टल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और हॉस्टल में मौजूद विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि कक्षा 12वीं आर्ट्स की छात्रा वर्षा पिता टीकाराम सोलंकी, निवासी मेवाड़ पंथ, जिला देवास परीक्षा दे रही थी। इसी दौरान उसके पास कथित रूप से पर्ची मिलने पर शिक्षक ने उसकी कॉपी अपने पास ले ली। इसके बाद छात्रा नाराज हो गई और कुछ समय बाद हॉस्टल में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा के इस कदम के पीछे परीक्षा के दौरान हुई घटना ही कारण थी या कोई अन्य वजह, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!