Breaking News in Primes

भाजपा नेता राजा ठाकुर ने दिल्ली में लाल सिंह आर्य से की मुलाकात, किसानों और बड़नगर की समस्याएं रखीं

0 4

भाजपा नेता राजा ठाकुर ने दिल्ली में लाल सिंह आर्य से की मुलाकात, किसानों और बड़नगर की समस्याएं रखीं

 

12 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय हैं राजा ठाकुर, सभी वर्गों में है मजबूत पकड़

 

*नई दिल्ली/उज्जैन।* उज्जैन के वरिष्ठ समाजसेवक, भाजपा नेता एवं क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजा ठाकुर ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता लाल सिंह आर्य से मुलाकात की।

 

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राजा ठाकुर ने उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र की जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से लाल सिंह आर्य के समक्ष रखा और उनके शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।

 

गौरतलब है कि राजा ठाकुर पिछले 12 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। राजपूत समाज सहित सर्व समाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और वे लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!