Breaking News in Primes

*एमजेएफ लायन डॉ. मनोज नाहर सेवा सप्ताह के कॉर्डिनेटर नियुक्त*

0 1

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनु पटेल

 

 

*एमजेएफ लायन डॉ. मनोज नाहर सेवा सप्ताह के कॉर्डिनेटर नियुक्त*

 

धामनोद। लायंस क्लब इंटरनेशनल के मार्गदर्शन में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 के 150 से अधिक क्लबों द्वारा 2 से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी ने इस वर्ष सेवा सप्ताह के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के रूप में एमजेएफ लायन डॉ. मनोज नाहर को मनोनीत किया है।

 

डॉ. नाहर ने बताया कि इस वर्ष सेवा सप्ताह को व्यापक जनभागीदारी के साथ उत्साह एवं उमंगपूर्वक आयोजित किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट के सभी क्लब स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, भोजन, सामाजिक जागरूकता सहित विभिन्न सेवा आयामों के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि “सेवा जन-जन तक पहुँचे” इस उद्देश्य को लेकर मालवा एवं निमाड़ क्षेत्र के विभिन्न सेवा मनीषियों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। सेवा सप्ताह के बेहतर समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सहयोगी टीम में अंजड़ से लायन मानक वड़नेरे, धार से ओमप्रकाश सोलंकी एवं राजीव जोशी, खंडवा से लायन राजीव मालवीय, महेश्वर से प्रियंका गुजराती, धामनोद से लायन राजेश पारीक, जावरा से लायन पवन मोदी तथा इंदौर से डॉ. सरोज जी को अधिकृत किया गया है।

 

डॉ. नाहर ने कहा कि सेवा सप्ताह केवल सात दिनों की गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डिस्ट्रिक्ट के सभी लायन सदस्य पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्यों में सहभागी बनेंगे।

 

2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान को लेकर लायंस परिवार में विशेष उत्साह है तथा प्रत्येक लायन सदस्य जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!