Breaking News in Primes

मनावर खलघाट रोड पर बड़ा हादसा यात्री बस पलटी कई यात्री घायल , चालक परिचालक फरार*

0 0

दैनिक प्राइम संदेश

रिपोर्टर चेतन शर्मा खलघाट

*मनावर खलघाट रोड पर बड़ा हादसा यात्री बस पलटी कई यात्री घायल , चालक परिचालक फरार*

 

धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खलघाट-मनावर मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुक्षी से धामनोद की ओर जा रही जैन बस क्रमांक GJ01DV7987 तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 से 25 यात्रियों में से दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ग्राम लुन्हेरा खुर्द के ग्रामीणों एवं राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस एवं निजी वाहनों की मदद से धरमपुरी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

 

बताया गया कि हादसे के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

*ग्रामीणों ने दिखाई मानवता*

हादसे के समय बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। ग्राम लुन्हेरा खुर्द के ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। समय रहते मदद मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई।

प्रत्यक्ष दर्शी खलघाट निवासी योगेश मालाधारी ने बताया मेरे सामने बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस का स्टीयरिंग फसने के कारण ड्राइवर से बस कंट्रोल नहीं हुई बस पलट गई ।तब वहा कोई नहीं था मैने जाकर घायलों को निकालने लगा तब पास के ग्रामीण जन आए हम लोगों ने सभी घायल यात्रियों को निकाला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। बस ड्राइवर ओर कंडक्टर फरार हो गए थे। किसी को ज्यादा नहीं लगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!