Breaking News in Primes

गुरुकुल स्कूल धामनोद के बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गाड़े झंडे

गुरुकुल स्कूल धामनोद के बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गाड़े झंडे

0 57

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल

गुरुकुल स्कूल धामनोद के बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गाड़े झंडे

धामनोद। राजगढ़ में एसजीएफआई के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गुरुकुल स्कूल धामनोद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में गुरुकुल स्कूल की टीम ने अंडर-19 और अंडर-17 बालक वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि अंडर-14 वर्ग में उपविजेता रही।

अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में गुरुकुल स्कूल की टीम ने विजडम स्कूल, धार को 10-4 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में गुरुकुल स्कूल ने दाताहारी पब्लिक स्कूल, कुक्षी को 8-2 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

इसी क्रम में अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में गुरुकुल स्कूल की टीम का सामना गुरु राजगढ़ इंटरनेशनल स्कूल, राजगढ़ से हुआ। कड़े मुकाबले में गुरुकुल स्कूल को 2-4 से हार का सामना करना पड़ा और टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों और स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है। इस अभूतपूर्व सफलता पर स्कूल के सीईओ श्री प्रह्लाद भंडारी ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों तथा खेल शिक्षकों संदीप सरोज, चन्द्रशेखर अमगा, देवेन्द्र डेंगे और भारती केवट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी तरह खेल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!