Breaking News in Primes

सेवा की मिसाल पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती का किरंदुल में भव्य स्वागत, चैंबर ने बढ़ाया मदद का हाथ”

0 303

“सेवा की मिसाल पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती का किरंदुल में भव्य स्वागत, चैंबर ने बढ़ाया मदद का हाथ”

किरंदुल: दंतेवाड़ा जिले के छोटे से गांव हीरानार से निकलकर समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ. बुधरी ताती के किरंदुल आगमन पर नगरवासियों ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। डॉ. ताती पिछले कई दशकों से असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ महिला सशक्तिकरण लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके समर्पण और उल्लेखनीय सेवा कार्यों को देखते हुए भारत सरकार द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।

डॉ. बुधरी ताती प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राखी बांधती हैं और उनसे अपने सामाजिक कार्यों में सहयोग का आग्रह करती हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी उनका किरंदुल आगमन हुआ। उन्होंने इस वर्ष 50 हजार राखियां बांधने का लक्ष्य रखा है। लोगों को राखी समर्पित कर उनसे प्राप्त सहयोग के माध्यम से वे अपने आश्रम का संचालन करती हैं, जहां जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था की जाती है।

इसी कड़ी में किरंदुलचैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष द्वारा मुख्य बाजार स्थित मामाजी ज्वैलर्स में उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। आमंत्रण स्वीकार करते हुए डॉ. बुधरी ताती दुकान पहुंचीं, जहां किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। चैंबर अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष संजय सोनी, सचिव राज प्रसाद एवं उपाध्यक्ष सुषमा साहू सहित चैंबर के पदाधिकारियों ने डॉ. बुधरी ताती को पुष्पमाला पहनाकर एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें चांदी की प्रतिमा भी भेंट की गई।

समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और आश्रम के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से ₹5,000 का चेक सहयोग स्वरूप प्रदान किया गया। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. बुधरी ताती का कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। चैंबर की ओर से भविष्य में भी उनके सामाजिक एवं सेवा कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

डॉ. बुधरी ताती ने चैंबर एवं नगरवासियों द्वारा दिए गए सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही वे अपने सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा पा रही हैं। उनके किरंदुल आगमन के दौरान लोगों में भी उनके प्रति सम्मान और उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर चेंबर के सहसचिव शेखर दत्ता, मोहित धवन, कार्यालय सचिव राजेश वेप्राल, सह कोषाध्यक्ष विकास स्वामी, शेख सगीर के साथ वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद राजकुमार सोनी, धर्मपाल मिश्रा, पूर्णिमा अवस्थी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!