Breaking News in Primes

तिरंगा यात्रा में देशप्रेम का एक अद्भुत जज़्बा देखने को मिला

0 29

News By-नितिन केसरवानी

भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद जैसे देशभक्ति नारों से गूंज उठा नगर पालिका क्षेत्र।

तिरंगा यात्रा में शामिल अपार जनसमूह ने अध्यक्ष की लोकप्रियता की दिखी झलक।

कौशाम्बी: भरवारी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष कविता पासी के नेतृत्व में गौरा तिराहा आंबेडकर पुस्तकालय से भव्य “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया।इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित सभी देशभक्त नागरिकों, सम्मानित सहयोगियों एवं विशाल संख्या में मातृशक्ति ने हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा थामकर अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर अध्यक्ष कविता पासी के नेतृत्व में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशप्रेम का एक अद्भुत जज़्बा देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिलामहामंत्री राकेश पाण्डेय, दीपचंद्र दिवाकर, भोले शंकर कुशवाहा, एडवोकेट आशीष पासी, एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा सहित अन्य कई असंख्य गणमान्य, आम नागरिक, महिलाएं हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा थामे माताओं-बहनों, युवाओं, बुजुर्गों और सम्मानित नागरिकों की इस ऐतिहासिक उपस्थिति ने सिद्ध कर दिया कि राष्ट्र की आन-बान-शान के लिए हम सब पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। अध्यक्ष कविता पासी ने ‘भारत माता की जय’ के जयघोष और इस अभूतपूर्व उत्साह के लिए सभी का हृदय से वंदन किया।

राष्ट्र के गौरव को समर्पित यह तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न वार्डो से होते हुए लगभग तीन किलोमीटर चली तिरंगा यात्रा में शामिल असख्य महिलाएं, पुरुष व दिव्यांग ने अध्यक्ष की लोकप्रियता को साबित कर दिया। अत्यंत भव्यता और राष्ट्रभक्ति के माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान ब्रांड एंबेसेडर रोशनी देवी,सभासद शादाब सिद्दीकी, यासीन अहमद, मोहम्मद हुसैन उर्फ मुन्नान, तुषार केसरवानी, आसिफ़ खुर्शीद, जितेंद्र मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार पटेल, भोले शंकर केसरवानी, जितेंद्र मिश्रा, राकेश कुमार, सतीश कुमार, राहुल श्रीवास्तव सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!