Breaking News in Primes

चोरी की मोटरसाइकिल समेतआरोपी गिरफ्तार

0 0

चोरी की मोटरसाइकिल समेतआरोपी गिरफ्तार

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

कोरिया जिला बैकुंठपुर के अंतर्गत आने वाला

थाना पटना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 213/2026, धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी रवि शंकर सिंह पिता शीतल सिंह, निवासी ग्राम मझा, थाना रामानुजनगर, जिला सूरजपुर को गिरफ्तार किया गया।

प्रार्थी राजू कुमार भगत पिता सहदेव राम भगत, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सरभोका, में गोलेहया सरई, थाना एवं तहसील पटना, जिला कोरिया की मोटरसाइकिल क्लासिक प्लेटिनम क्रमांक CG-16-CM-6569 को आरोपी रवि शंकर सिंह द्वारा चोरी किया गया था।

थाना पटना पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल क्लासिक प्लेटिनम क्रमांक CG-16-CM-6569 बरामद की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैकुंठपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया।

बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बैकुंठपुर, जिला कोरिया द्वारा दिनांक 14.08.2026 को सुपुर्दनामा आदेश पारित करते हुए उक्त वाहन को प्रार्थी/सुपुर्ददार राजू कुमार भगत को सुपुर्द करने हेतु थाना प्रभारी, थाना पटना को निर्देशित किया गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद पांडे एवं प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना पटना पुलिस द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!