Breaking News in Primes

गुरुकुल स्कूल धामनोद में उत्साहपूर्वक मनाया गया सी वर्ल्ड डे

0 0

लोकेशन धामनोद

 

संवाददाता मोनु पटेल

 

 

 

गुरुकुल स्कूल धामनोद में उत्साहपूर्वक मनाया गया सी वर्ल्ड डे

 

 

धामनोद। गुरुकुल स्कूल धामनोद में शुक्रवार को सी वर्ल्ड डे उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने समुद्री दुनिया की आकर्षक झलक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान नर्सरी कक्षा के बच्चे विभिन्न समुद्री जीवों की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। रंग-बिरंगी पोशाकों से पूरा परिसर समुद्री संसार जैसा दिखाई दे रहा था। बच्चों ने समुद्री जीवों की थीम पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाओं ने बच्चों को समुद्री जीवों के बारे में सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी। बच्चों को समुद्री जीवों की विशेषताओं, उनके रहन-सहन और समुद्री पारिस्थितिकी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां गतिविधियों और संवाद के माध्यम से समझाई गईं।

सी वर्ल्ड डे को अधिक आकर्षक बनाने के लिए विद्यालय के एक कक्ष को विशेष रूप से सी वर्ल्ड थीम के अनुसार सजाया गया था। इस कक्ष में समुद्री जीवों और समुद्री संसार से संबंधित विभिन्न मॉडल और आकर्षक प्रस्तुतियां प्रदर्शित की गई थीं। प्री-प्राइमरी के सभी बच्चों ने इस कक्ष का भ्रमण कर समुद्र में पाए जाने वाले विभिन्न जीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय की इस अनूठी पहल से बच्चों ने खेल-खेल में सीखने का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में समुद्री जीवन के प्रति जिज्ञासा विकसित करना और उन्हें प्रकृति के विभिन्न आयामों से परिचित कराना था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!