Breaking News in Primes

देशभक्ति के रंग में रंगा गुरुकुल स्कूल

0 0

धामनोद गुरुकुल स्कूल, प्राइमरी व प्री प्राइमरी विभाग में इंटर-हाउस पैट्रियॉटिक सिंगिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सम्माननीय डायरेक्टर श्री ध्वज भंडारी, हेड मिस्ट्रेस श्रीमती वृतिका जैन एवं प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर श्रीमती शिखा शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन ने कार्यक्रम के शुभ एवं सकारात्मक आरंभ का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 3 री ,4थी एवं 5वीं के चारों सदनों—सत्यम, शिवम, सुंदरम एवं महेश्वरम हाउस—के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। सभी सदनों ने देशभक्ति के विभिन्न गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों की तैयारियों में हाउस मास्टर्स एवं म्यूजिक टीचर श्री अरुण पुरी गोस्वामी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा।

कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों ने भी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत अत्यंत मनमोहक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियाँ दीं।

UKG के विद्यार्थियों ने सुंदर सामूहिक गायन प्रस्तुति दी, जबकि LKG के नन्हे बच्चों ने देशभक्ति से जुड़ी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती कृतिका दवे, म्यूजिक टीचर, एवं श्रीमती वृतिका जैन, हेड मिस्ट्रेस रहीं। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके आत्मविश्वास, सुर, ताल, सामूहिक समन्वय और देशभक्ति की भावना की प्रशंसा की।

प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें—

विजेता — सत्यम हाउस
उपविजेता — सुंदरम हाउस

विशेष अवसर — 88वाँ जन्मदिन समारोह
इसी अवसर पर विद्यालय परिवार ने अपने सम्माननीय डायरेक्टर श्री ए. एल. मुजुमदार जी के 88वें जन्मदिवस को भी हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।


गुरुकुल स्कूल, धामनोद का यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उनमें “राष्ट्र सर्वप्रथम” की भावना को जागृत करने वाला एक यादगार अवसर बन गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!