Breaking News in Primes

मूरतगंज और काजू मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

0 17

News By-नितिन केसरवानी

भरवारी (कौशाम्बी): ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज और काजू मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

तिरंगा यात्रा में चायल विधायक श्रीमती पूजा पाल ने सहभागिता करते हुए लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए।

यात्रा में जिला महामंत्री संजय जायसवाल, जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष भोले शंकर कुशवाहा, मूरतगंज मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश पटेल, काजू मंडल अध्यक्ष राजन सरोज, सभासद सुरेंद्र सिंह तथा कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रध्वज के साथ निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया। आयोजकों ने लोगों से अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की अपील की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!