Breaking News in Primes

पति से परेशान होकर घर से निकली महिला दस्तयाब, नैनपुर पुलिस ने नाना के किए सुपुर्द

0 3

नैनपुर – नैनपुर थाना क्षेत्र से गुम हुई 26 वर्षीय महिला को पुलिस ने दस्तयाब कर सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस की तत्परता और लगातार किए गए प्रयासों के चलते गुमशुदा महिला को तलाशने में सफलता मिली।

यह कार्रवाई नैनपुर एसडीओपी मनीष राज के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मंशाराम वगेन के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, गुम इंसान क्रमांक 49/26 में जमुना मरावी पति राहुल मरावी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बीजाटोला के गुम होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। बताया गया कि महिला अपने पति से परेशान होकर घर से चली गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा महिला की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए गए। नैनपुर पुलिस टीम ने तलाश करते हुए जमुना मरावी को दस्तयाब कर लिया।

इसके बाद आज उसे उसके नाना विष्णु कुशराम, निवासी कातांजर, थाना बम्हनी के सुपुर्द किया गया। पुलिस की सक्रियता से गुमशुदा महिला को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों तक पहुंचाया गया।महिला की तलाश में एएसआई विभा खान एवं महिला आरक्षक ज्योति मर्सकोले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!