Breaking News in Primes

धामनोद में आदिवासी दिवस की धूम, पारंपरिक वेशभूषा में निकला भव्य जुलूस

0 1

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल

धामनोद में आदिवासी दिवस की धूम, पारंपरिक वेशभूषा में निकला भव्य जुलूस

धामनोद। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर धामनोद नगर में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला का भव्य नजारा देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नगर पहुंचे और उत्साहपूर्वक आयोजन में शामिल हुए।

आदिवासी दिवस के अवसर पर देवी जी मंदिर से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में आदिवासी समाज के युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे। ढोल, मांदल और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर युवक-युवतियों ने जमकर लोकनृत्य किया।

शोभायात्रा देवी जी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महेश्वर चौराहे पहुंची। इसके बाद जुलूस का समापन कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया।

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर पूरे धामनोद नगर में उत्साह का माहौल रहा। जुलूस के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और वाद्ययंत्रों के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे नगर को आदिवासी संस्कृति के रंग में रंग दिया।

 

वहीं, जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!