सीधी/ मझौली
जिले के जनपद क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदारीटोला में निवासरत कई दशको से रोड के लिए संघर्ष कर रहे हरिजन बस्ती के साकेत परिवार के लोग पीसीसी रोड की सौगात पाने से हर्षित हैं। जिसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच/ सचिव का आभार जताए है।

एक चैनल में चली खबर की तहिखात करने जब मीडिया की टीम वहां पहुंचती तो काम करने वाले एवं बस्ती के लोगों का उत्साह देख खुद भैचक्की रह गई पीसीसी रोड में लगभग एक दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। जिनके द्वारा बताया गया कि हमारे ग्राम पंचायत में लोगों की आवश्यकता अनुसार काम दिया जा रहे हैं हम लोगो को ग्राम पंचायत में ही काम मिल रहा है। गुणवत्ता पर पूछे जाने पर यह बताया गया कि हमें यह तो मालूम नहीं है कि रेशियों कितने का है लेकिन तीन तगाड़ी रेता एक तगाड़ी सीमेंट 5- 6 तगाड़ी गिट्टी डालते हैं। वहीं ग्रामीणों से पूछे जाने पर बताया गया कि काम अच्छा हो रहा है हमारे यहां की रोड मजबूती से बनाई जा रही है कई दशको बाद हम लोगों को चलने के लिए पीसीसी रोड की सौगात मिली है जिसके गुणवत्ता पर हम लोग खुद नजर गड़ाए हैं।

भले ही सरपंच /सचिव द्वारा काम कराया जा रहा है लेकिन हम लोग भी वहां उपस्थित रहकर मजबूती के साथ रोड का निर्माण करा रहे हैं। सचिव द्वारा बताया गया है कि गांव के ही कुछ लोग कुछ चाहत को लेकर पहले तो हम लोगों से संपर्क करते हैं जब उनकी मांग पूर्ण नहीं कर पाए तो उसी गेग में से एक दो बयान बाजी कर सोशल मीडिया में फोटो वीडियो वायरल कर देते हैं जिसे दूरदराज के पत्रकार जिन्हें जानकारी नहीं होती खबर चला देते हैं। जिससे हम लोगों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों- कर्मचारियों एवं शासन- प्रशासन के मान सम्मान में ठेस पहुंचती है। मैं अभी सात -आठ महीने से पंचायत में पदस्थ किया गया हूं तब से लगातार सरकार के मन्सा अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में काम कर रहा हूं मेरा प्रयास रहता है कि पंचायत के ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की योजना का लाभ पहुंचे ।पंचायत में ही रोजगार उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें रोजी-रोटी के लिए बाहर न जाना पड़े। लेकिन यहां के कुछ लोग हैं जो बताया जा रहा है कि विगत पंचवर्षी काल में ठेकेदारी करते थे। वही लोग ठेकेदारी व अन्य चाहत में शिकवा शिकायत करते रहते हैं। मैं खुद ही अधिकांश समय निर्माण कार्य में रहकर गुणवत्ता युक्त कार्य करने का प्रयासरत हूं। काम की अधिकता है। हमारे ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक भी नहीं है इसलिए अन्य काम में समय देना पड़ता है। फिर भी मैं लेबर मिस्त्री को बोल रखा हूं कि यह कार्य में कमजोरी हुई तो आपकी मजदूरी नहीं मिलेगी। हमारे सरपंच की हमेशा कार्य की मोनीटरिंग में लगे रहते हैं जिससे हमारे मिस्त्री मजदूर गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचों के साथ अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दे रहे हैं। मीडिया के लोगों से हमारा आग्रह है कि वायरल फोटो वीडियो के आधार पर खबर प्रकाशन करने से बच्चे तथा ग्राम विकास में मेरा सहयोग करें।