Breaking News in Primes

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी, 24 जिलों में नई जिम्मेदारियां

अलका लांबा की मंजूरी के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल, रीना बोरासी ने जारी किया कार्यालय आदेश

0 20

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी, 24 जिलों में नई जिम्मेदारियां

 

अलका लांबा की मंजूरी के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल, रीना बोरासी ने जारी किया कार्यालय आदेश

 

भोपाल। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की प्रथम सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार राज्य के 24 जिलों में नई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

 

जारी सूची में ग्वालियर, जबलपुर (शहर एवं ग्रामीण), सतना, रीवा, कटनी, मुरैना (शहर एवं ग्रामीण), रतलाम (शहर एवं ग्रामीण), सागर (शहर एवं ग्रामीण), सीधी, सिंगरौली, भिंड, देवास (ग्रामीण), मैहर, धार, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, झाबुआ, विदिशा, मंदसौर और श्योपुर सहित विभिन्न जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। महिला कांग्रेस ने इसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा तथा इसे प्रेस विज्ञप्ति के रूप में भी जारी किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!