Breaking News in Primes

बसंत पंचमी पर सोनखेड़ी में होगा कुनबी पटेल समाज का 39वां सामूहिक विवाह सम्मेलन

0 0

 

72 गांवों की महिलाओं की मौजूदगी में लिए गए अहम निर्णय, शिक्षा, सामाजिक सुधार और पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा विशेष फोकस

 

धामनोद। ग्राम ओझरा में रविवार को कुनबी पटेल समाज के जिला महिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में खरगोन, धार और बड़वानी जिलों के 72 गांवों से बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने भाग लिया। समाज को अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में जिला महिला संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

 

बैठक में मुख्य अतिथि पुनी भुवानीराम पटेल, जिला महिला समाज अध्यक्ष पिंटू (पूजा) पटेल, उपाध्यक्ष रेखा पटेल, आशा पटेल, सचिव सारिका पटेल तथा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को पांच प्रभाग—खरगोन, धामनोद, ओझरा, बालसमुद और रेंगवा—में विभाजित करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक प्रभाग के लिए एक महिला प्रभारी एवं चार महिला सह-प्रभारी नियुक्त की गईं।

 

जिला महिला समाज अध्यक्ष पिंटू (पूजा) पटेल एवं सदस्य शीला पटेल ने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की शिक्षा, संगठन और आत्मनिर्भरता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के उन्मूलन, बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने तथा उन्हें करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिला संगठन की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक और ऐतिहासिक बदलाव आएगा।

 

बसंत पंचमी पर सोनखेड़ी में होगा 39वां सामूहिक विवाह सम्मेलन

 

बैठक में आगामी बसंत पंचमी पर आयोजित होने वाले समाज के 39वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन स्थल पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!