Breaking News in Primes

हर वार्ड को आधुनिक और मजबूत बुनियादी ढांचे से जोड़ना हमारा लक्ष्य : नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी

0 15

News By-नितिन केसरवानी

भरवारी नगर में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों का सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में निर्माणाधीन सड़कों, नालियों और रिटेनिंग वॉल के कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष कविता पासी ने वार्ड संख्या-19 में तालाब किनारे निर्माणाधीन आरसीसी सड़क एवं मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बनाई जा रही रिटेनिंग वॉल का निरीक्षण किया। इसके अलावा वार्ड संख्या-18 (काशिया) में तीन अलग-अलग मोहल्लों में बन रही आरसीसी नालियों, वार्ड संख्या-13 (सैता) में निर्माणाधीन सीसी रोड एवं नाली तथा वार्ड संख्या-14 में शेरगढ़ गेट के पास बन रही सीसी रोड और नाली के निर्माण कार्यों का भी बारीकी से अवलोकन किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड को आधुनिक एवं मजबूत बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन उपलब्ध कराने के साथ-साथ जलभराव जैसी वर्षों पुरानी समस्या से स्थायी राहत दिलाना नगर पालिका का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के माध्यम से नगर में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद लोगों को बेहतर सड़कें, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था तथा स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कविता पासी ने कहा कि नगरवासियों के विश्वास और सहयोग से विकास की यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्य कराकर भरवारी को एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सभासद शादाब अहमद, पंकज मौर्य, राजू पटेल सहित नगर पालिका के कर्मचारी, स्थानीय नागरिक एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!