Breaking News in Primes

*मिडास ने फिर रचा सफलता का नया इतिहास : NEET (UG) 2026 में विद्यार्थियों ने लहराया परचम !*

0 7

*मिडास ने फिर रचा सफलता का नया इतिहास : NEET (UG) 2026 में विद्यार्थियों ने लहराया परचम !*

 

*पीयूष साहू ने 578 एवं राशी जुंघारे ने 553 लाए सबसे अधिक अंक*

 

सौंसर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने वाली संस्था मिडास ने एक बार फिर NEET (UG) 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया कि गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। संस्था के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है।

 

इस वर्ष संस्था के पियूष साहू ने 578 अंक प्राप्त किया। इसके बाद राशी जुंघारे 553, केतन भाडे 542, श्यामल जायसवाल 536, हर्षल अडलक 532, सार्वज्ञ निनावे 530, ईशा बोडखे 523-Biology में 360 में 360, लवनीत पहाड़े 515 तथा प्रियानी गोमकाले ने 511 लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का गौरव बढ़ाया।

 

इसी क्रम में सुमैया मंसूरी 496, गौरव पराडकर 495, धारा चोरे 490, शिक्षा सहारे 477, जान्हवी बरसकर 476, महिमा भालेराव 469, ग्रीष्मा कालंबे 465, भाग्यश्री चौरगड़े 462, अपूर्वा धेपे 456 और समीक्षा दधघाये 454 ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

 

अन्य सफल विद्यार्थियों में लावण्या बलपांडे 451, भूपेन्द्र मांडवार 445, नेहा लेकुरवाले 443, नारायणी नागवंशी 432, ईशांत सोनकुसरे 430, अनुष्का शेंडे 428, खुशाली पाल 425, आदित्य वाघमारे 422, श्रद्धा सिंह 421 तथा युगांक इवनाती 421 शामिल हैं।

 

इसके अलावा आबान शेख 419, पियूष कसडे 419, राजकुमार हिंगवे 415, समीरा बागड़े 411, निखिला मदनकर 408, रुशिका वाडे 406, पूर्णिमा बेहेरा 402, एकता पाटिल 402, तथा खुशबू ठाकरे 400 ने भी उत्कृष्ट अंक अर्जित कर संस्था की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था के अनुसार अभी भी कुछ विद्यार्थियों के परिणाम जुड़ने शेष हैं।

 

संस्था के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास तथा अनुभवी फैकल्टी के निरंतर मार्गदर्शन को दिया। मिडास का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में सफल कर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।

 

इस ऐतिहासिक परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सही दिशा, अनुभवी मार्गदर्शन और अनुशासित तैयारी के साथ स्थानीय स्तर पर भी राष्ट्रीय स्तर की सफलता प्राप्त की जा सकती है। यही कारण है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास लगातार मिडास पर मजबूत होता जा रहा है।

 

मिडास परिवार सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!