*मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय नहीं मिला तो होंगा घेराव : ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष*
भैंसदेही :- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिनांक 27/28 जून को भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुकरू प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। जिसकों लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज (रानू) ठाकुर ने मीडिया को बताया कि उनके द्वारा कलेक्टर महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैंसदेही को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के लिए नियमानुसार लिखित आवेदन देकर मुलाकात के लिए समय मांगा गया है, परंतु वर्तमान समय तक भी अनुमति को लेकर कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुवे है , पंकज (रानू ) ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय नहीं दिया गया, तो ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे।जनता के मुद्दों को लगातार सरकार द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।