Breaking News in Primes

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने घोषित किए जिला प्रभारी

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से 62 जिलों में नियुक्तियां, संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती

0 10

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने घोषित किए जिला प्रभारी

 

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से 62 जिलों में नियुक्तियां, संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। जारी सूची में प्रदेश के 62 जिलों में संगठन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

जारी आदेश के अनुसार ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रीवा, सागर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सतना, शहडोल सहित प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में नए जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मोर्चा नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नई नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा अनुसूचित जाति वर्ग के बीच भाजपा की पहुंच और मजबूत होगी। नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!