वन मण्डल सीधी डीएफओ ऑफिस के सेवा निवृत्त बाबू गजराज सिंह की मृत्यु, शोक संवेदना का दौरा जारी।
सीधी/मझौली
जिले में वनविभाग डीएफओ ऑफिस में बड़े बाबू के
पद पर पदस्थ रहते हुए कई वर्षों तक सेवा देने वाले सेवा निवृत्त मझौली (नेबूहा) गहरवार परिवार के जिम्मेदार, व्यक्तित्व के धनी जात -परिवार नाथ- रिश्तेदारी ,समाज व कार्य विभाग में अलग छवि बनाए रखने वाले समाजसेवी गजराज सिंह पिता महावीर सिंह गहरवार की मृत्यु 69 वर्ष की आयु में हृदय गति रुक जाने के कारण 17 जून 2026 को हो गई थी ।दाह-संस्कार गृह ग्राम नेबूहा में ही 17 जून को ही किया गया। उनकी मृत्यु की खबर लगते ही क्षेत्र में मातम सा छा गया। मुखाग्निक के दौरान भारी जनशैलाव देखने को मिला। जिनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों नात- रिश्तेदार, जात- परिवार व कार्यरत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का का दौर जारी है। जो मृतक के गृह निवास पहुंचे पुष्पांजलि अर्पित कर हुए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार जनों को दुख सहन ढांढस बंधा रहे हैं। मृत्यु आत्मा की शांति के लिए क्रिया कर्म गृह निवास नेबूहा (मझौली)में 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को दशगात्र (शूध्द), एकादश: (कर्म) 27 जून 2026 दिन शनिवार को, तेरहवीं (ब्राह्मण एवं सहभोज) 29 जून 2026 दिन सोमवार को संपन्न होगा।
विदित हो कि मृतक पांच भाइयों एवं दो बहनों में चौथे नंबर के है।जिनके एक पुत्री है।जिसकी शादी हो चुकी है।दाह संस्कार व क्रिया कर्म मृतक के परिवारजनों द्वारा गृह ग्राम नेबूहा में संपन्न कराया जा रहा है।