Breaking News in Primes

नाम मात्र के अधिकारियों- कर्मचारीयों ने किया योग। लोगों के साथ अधिकारियों कर्मचारियों ने बनाए रखी दूरी। 

0 7

नाम मात्र के अधिकारियों- कर्मचारीयों ने किया योग।

लोगों के साथ अधिकारियों कर्मचारियों ने बनाए रखी दूरी।

 

सीधी/मझौली

 

देश के प्रधानमंत्री के उद्देश्य के आवाहन पर “नियमित योग निरोगी काया करिए योग रहे निरोग” को लेकर 12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21जून को जिले भर के साथ उपखंड मझौली के जनपद पंचायत प्रांगण में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां नाम मात्र की अधिकारियों कर्मचारियों, विद्यालय प्रमुख व शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम के प्रचार,- प्रसार के अभाव में जहां स्थानीय लोगों की अनुपस्थित विगत वर्षों की भांति बनी रही वही अधिकांश अधिकारियों कर्मचारियों ने भी इससे दूरी बनाए रहे।

विदित हो कि यह पहली मर्तबा नहीं है जबकि राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम औपचारिकता पूर्ण रहा हो। विगत कुछ वर्षों से चाहे वह राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम हो या अभियान इसी तरह औपचारिकता पूर्ण निपटाएं जा रहे हैं।चिन्तनीय बात यह है कि भले ही चाहे खण्ड प्रमुख एसडीएम मझौली ऐसे कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहते हैं लेकिन अधिकांश विभागों के अधिकारी- कर्मचारी कार्यक्रमों, अभियानों व जनसुनवाई से दूरी बनाए रहते हैं। इस योग अभ्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम मझौली आरपी त्रिपाठी, तहसीलदार ,नायब तहसीलदार मझौली मझौली, लेखाधिकारी जनपद पंचायत मझौली संतोष निगम, अरविंद तिवारी जनपद पंचायत मझौली,नगर परिषद से राकेश जयसवाल, व नाम मात्र के कर्मचारी, बीआरसीसी मझौली अयोध्या पटेल, बीएसपी कमलाकर सिंह,प्राचार्य संदीपनी उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय मझौली केएल विश्वकर्मा, मॉडल स्कूल मझौली इंदिरा कचेर, शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय मझौली, सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं व कुछ बच्चे शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!