Breaking News in Primes

कृषि केवल जीविका का साधन नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के पोषण का मूल आधार है-जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

0 32

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:नगर पालिका परिषद मंझनपुर सभागार में प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्राकृतिक खेती समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत प्राकृतिक खेती की कार्यशाला को बतौर मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काट शुभारंभ कर संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने खेती बचाओ अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे किसान भाई-बहन देश की अन्न सुरक्षा,पोषण और समृद्धि के आधार स्तंभ हैं। उनके जीवन को अधिक से अधिक आसान बनाने के लिए हमारी सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना जैसी कई पहल उनकी आय की सुरक्षा के साथ-साथ खेती को अधिक सशक्त बना रही हैं। प्रधानमंत्री-कुसुम योजना से जहां खेती के लिए उन्हें सौर ऊर्जा सुलभ हुई है,वहीं इससे खेती पर होने वाला खर्च भी कम हुआ है।पहले किसान प्राकृतिक आपदाओं,महंगे कृषि संसाधनों और बाजार की अनिश्चितताओं से जूझता था,लेकिन आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,फसल बीमा योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,मृदा स्वास्थ्य कार्ड और सिंचाई योजनाओं ने किसानों को नई शक्ति और सुरक्षा प्रदान की है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि कर किसानों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया है।

इस अभियान का सबसे बड़ा और मुख्य उद्देश्य मिट्टी की घटती उपजाऊ शक्ति को बचाना और खेती में लगने वाली भारी-भरकम लागत को कम करना है आज के समय में ज्यादा पैदावार के चक्कर में खेतों में यूरिया और अन्य रासायनिक खादों का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा होने लगा है. इससे जमीन के अंदर मौजूद फायदेमंद मित्र कीट और बैक्टीरिया खत्म हो रहे हैं।कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व,उसके बहुआयामी लाभों तथा कम लागत में अधिक उत्पादन की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्राकृतिक खेती न केवल मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाती है,बल्कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय वृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस मौके पर कार्यक्रम के संचालक व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा योगेंद्र सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,संजय गुप्ता,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य,डीसीएफ चेयरमैन चंद्रदत्त शुक्ल सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,किसान भाई उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!