News By- नितिन केसरवानी
भेड़, बकरी और सूकर पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार दे रही 90 फीसदी तक अनुदान
कौशाम्बी: प्रदेश में लघु पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। भेड़, बकरी व सूकर पालन को वैज्ञानिक, संगठित एवं लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर रोजगार, पोषण और ग्रामीण समृद्धि का साधन बनाने की रणनीति तैयार की गई है। इसे धरातल पर उतारने के लिए दो दिवसीय यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में बुधवार और बृहस्पतिवार को हुआ।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ पीके सिंह (जिला नोडल अधिकारी) के प्रतिनिधित्व में जिले से पशुपालकों, राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के लाभार्थियों एवं नवीन आवेदकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में प्रतिभागियों को भेड़, बकरी, मुर्गी पालन एवं अन्य लघु पशुधन आधारित स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत उपलब्ध अनुदान, प्रशिक्षण, बैंक ऋण एवं उद्यम स्थापना की प्रक्रिया के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।प्रतिभागियों ने विभिन्न तकनीकी सत्रों, प्रदर्शनी एवं सफल उद्यमियों के अनुभवों का लाभ प्राप्त किया तथा आधुनिक पशुपालन तकनीकों की जानकारी हासिल की।

कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों एवं नए आवेदकों ने योजनाओं के प्रति विशेष रुचि व्यक्त की और भविष्य में लघु पशुधन आधारित उद्यम स्थापित करने की इच्छा प्रकट की। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट जितेन्द्र शाक्य, फातिमा, अजय प्रताप सिंह,अजय कुमार, महेंद्र, विजय प्रकाश, अमित सिंह सहित अन्य लाभार्थी व पशुपालक शामिल रहे।