Breaking News in Primes

पुलिस मुख्यालय ने 241 निरीक्षक/समकक्ष अधिकारियों का मांगा सेवा एवं जांच विवरण

विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण और प्रभावशील दंड की जानकारी 25 जून तक भेजने के निर्देश

0 1

पुलिस मुख्यालय ने 241 निरीक्षक/समकक्ष अधिकारियों का मांगा सेवा एवं जांच विवरण

 

विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण और प्रभावशील दंड की जानकारी 25 जून तक भेजने के निर्देश

 

पदोन्नति प्रक्रिया से पहले प्रदेशभर की इकाइयों से मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट

 

भोपाल, 16 जून। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश ने प्रदेशभर में पदस्थ 241 निरीक्षक, कंपनी कमांडर, रक्षित निरीक्षक एवं निरीक्षक (रेडियो) संवर्ग के अधिकारियों के संबंध में विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण तथा प्रभावशील दंड की जानकारी तलब की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध लंबित या पूर्व में दर्ज विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण एवं दंडादेश की प्रमाणित जानकारी निर्धारित प्रपत्र में संकलित कर 25 जून 2026 तक पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए। यह जानकारी आगामी प्रशासनिक एवं पदोन्नति संबंधी प्रक्रियाओं के मद्देनजर मांगी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!