Breaking News in Primes

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, कविता पासी ने किया जनकल्याण अभियान का समापन

0 1

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:भरवारी केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान” का समापन सोमवार को मूरतगंज ब्लॉक परिसर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष Kavita Pasi ने सहभागिता करते हुए आमजन से सरकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के अंतिम दिन कविता पासी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही महिलाओं को पुष्टाहार की पोटली वितरित कर पोषण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष ने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन करना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

समापन समारोह में एडीओ पंचायत आशीष केसरवानी, जितेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र कुमार पटेल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!