एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को बड़ी राहत, केंद्र ने उत्पाद शुल्क किया माफ
22% से 30% एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर शून्य उत्पाद शुल्क, हरित ईंधन को मिलेगा बढ़ावा
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को बड़ी राहत, केंद्र ने उत्पाद शुल्क किया माफ
22% से 30% एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर शून्य उत्पाद शुल्क, हरित ईंधन को मिलेगा बढ़ावा
नई दिल्ली, 11 जून। केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर 22%, 25%, 27% और 30% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Excise Duty) को पूरी तरह माफ कर दिया है। यह निर्णय 10 जून 2026 से प्रभावी होगा। सरकार का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना तथा किसानों को एथेनॉल उत्पादन के माध्यम से अधिक लाभ पहुंचाना है। इससे हरित ईंधन क्षेत्र को नई गति मिलने की उम्मीद है।
