Breaking News in Primes

शिव महापुराण कथा श्रवण करने उमड़ रहा लोगों का सैलाब।  टिकरी के कुंवर अर्जुन सिंह परिणय वाटिका में कथा प्रवक्ता श्री चन्द्रान्शु महाराज जी के मुखारविंद से संचरित हो रही कथा। 

0 0

शिव महापुराण कथा श्रवण करने उमड़ रहा लोगों का सैलाब।

टिकरी के कुंवर अर्जुन सिंह परिणय वाटिका में कथा प्रवक्ता श्री चन्द्रान्शु महाराज जी के मुखारविंद से संचरित हो रही कथा।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी/मझौली*

 

जिले भर के साथ क्षेत्र में अधिमास के पावन अवसर पर आस्था अनुरुप धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से मंदिरों एवं प्रतिष्ठानों व घरों में संपन्न कराया जा रहा है। इसी कड़ी में मझौली क्षेत्र के टिकरी स्थित “कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति परिणय वाटिका” में शेर गांव निवासी आनंद सिंह चौहान द्वारा शिव महापुराण कथा आयोजित की गई है जहां भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के साथ जिले भर से नेता ,वरिष्ठ जन शुभचिंतक पहुंच कथा का समापन कर आनंदित हो रहे हैं। कथा स्थल पर लोगों का जन सैलाब देखा जा रहा है। यह कथा कुलगुरु श्री श्री 1008 अखिलेश्वराचार्य जी महराज के सानिध्य में कथा प्रवक्ता श्री चन्द्रान्शु महाराज जी अयोध्याधाम के मुखारविंद से विगत 5 जून से प्रतिदिन समय शाम 3 से 7 तक संचरित हो रही है जहां मुख्य श्रोता के रूप में उर्मिला सिंह-,स्व. राजभान सिंह, जनपद अध्यक्ष मझौली सुनौना-संजीव सिंह विराजमान हो कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करते हुए क्षेत्र वासियों को कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रही हैं।

10 जून को पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया जिले के कांग्रेसियों के साथ पहुंच “कैलाश खण्ड”-कैलाश के रहस्य कथा पाठ का आनंदित भाव से रसपान कर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किये। कथा आयोजक आनंद सिंह -प्रभा सिंह, गंगा प्रताप सिंह-पुष्पा सिंह, अरविंद सिंह-अंतिमा सिंह, अरुण सिंह- खुशबू सिंह, राजेश सिंह-पूजा सिंह आदि शेर निवासी चौहान परिवार द्वारा कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने लोगों से अपील की गई है। कथा का शुभारंभ विगत 5 जून 2026 दिन शुक्रवार से विशाल कल शोभा यात्रा गोपद नदी शिव मंदिर से कथा स्थल तक गाजे बाजे के साथ निकाल किया गया। जहां प्रतिदिन शाम 3 बजे से 7 तक कथा का संचार कथा प्रवक्ता श्री चंद्राशु महाराज जी अयोध्या धाम के मुखारविंद से शुमधुर ध्वनि में किया जा रहा है जो निरंतर 16 जून तक संचरित किया जाएगा।कथा का समापन 17 जून 2026 दिन बुधवार को हवनपूजा, चढ़ोत्ती महाप्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!